अबनाः प्रधानमंत्री ने क्रिसमस के मौके पर दिल्ली-नोएडा के लोगों को सोमवार को बड़ा तोहफ़ा दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मजेंटा लाइन का उद्घाटन किया और उसकी पहली सवारी की. पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल रामनाइक भी मौजूद थे. मजेंटा लाइन के पहले चरण में नोएडा के बोटैनिकल गार्डन से साउथ दिल्ली के कालकाजी तक मेट्रो दौड़ेगी।
परन्तु आश्चर्य में डालने वाली बात यह रही कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल या उनके किसी मंत्री को नहीं बुलाया गया जिस पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने कड़ा ऐतराज जताया है।
25 दिसंबर 2017 - 12:59
समाचार कोड: 874107
आश्चर्य में डालने वाली बात यह रही कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल या उनके किसी मंत्री को नहीं बुलाया गया